राजनैतिक चेतना

किसी भी समाज की उन्नति इस बात पर निर्भर करती है कि वो राजनीतिक रूप से कितना जागरूक है!जब तक समाज में राजनैतिक चेतना नहीं होती तब तक आपकी सामाजिक-आर्थिक-बौद्धिक क्षमताओं का क्षरण होता रहेगा और उस क्षरण के माध्यम से आपकी क्षमताओं का उपयोग दूसरे लोग करते रहेंगे।जब आप समाज में राजनैतिक चेतना लाने की बात करते हो और कोई उसके विरोध में कहे की आपको जातिवादी राजनीति नहीं करनी चाहिए तो समझो वो आपके खिलाफ बहुत बड़ी जातिवादी राजनीति कर रहा है। किसान समाज मेहनतकश समाज है लेकिन उनकी मेहनत का फल कोई और लूट लेता है क्योंकि हमें राजनीति नहीं आती,हमारे हाथ में पैसा आता है तो कोई और उस जगह खर्च करवा देता है जो कभी हमारे लिए उपयोगी नहीं होता क्योंकि हमारे अंदर भविष्य के लिए राजनैतिक चेतना नहीं है।इसलिए कहता हूँ कि कौम का हर युवा राजनीतिज्ञ बने,हर मुद्दे पर राजनीति करे।हर नीति व् हर फैसले पर राजनीति करे।जटिलताओं से भरे देश व् समस्याओं में उलझे तंत्र से बाहर निकलने का एक ही तरीका है और वह है राजनीति।आइये!मिलकर आगे बढिये और समाज में राजनैतिक चेतना लाने के आंदोलन में अपनी भागीदारी निश्चित कीजिये.....


https://sunilmoga.blogspot.com/
Add caption

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts