जितनी स्वतंत्रता भारतीय मीडिया को है उतनी किसी भी देश में नहीं है।बस भारतीय पत्रकारों को अपनी मानसिक गुलामी से बाहर आना होगा।भारतीय मीडिया जब सरकार व् देशभक्ति के लिबास से बाहर आकर सिर्फ और सिर्फ पत्रकारिता का काम करे तो वो असली पत्रकारिता के स्वर्ग का मजा ले पाएंगे।देश की जनता हमेशा सच्चाई के साथ खड़ी है।जो ईमानदार पत्रकार है उनके साथ जनता हमेशा खड़ी है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व् प्रिंट मीडिया की TRP आजकल सोशल मीडिया बता रहा है,वो ही असली TRP है। बाकी तकनीक व् सत्ता के दुरूपयोग से कोई भी नं 1 बन सकता है।मुझे आज के हालात देखकर यह महशूस हो रहा है कि भारतीय पत्रकारिता अपनी अंतिम सांसे गिन रही है।कोई आतंकवादी मरता है तो पत्रकारिता का धर्म है कि उनकी मौत की सच्चाई सामने लाये लेकिन जब आप तय करने लगोगे कि वो निर्दोष था या नहीं तो न्यायपालिका के वजूद को चुनौती दे रहे हो।जब आप उसके पक्ष में बोलोगे तो वो देशद्रोह है व् जब खिलाफ बोलोगे तो पत्रकारिता नहीं है वो सिर्फ सत्ता के गुलाम हो।आप सच दिखा दो,इस देश की जनता निर्णय कर लेगी कि यह सही है या नहीं। आप स्टूडियों में बैठकर जनमत तैयार करने की कोशिश करने वाले होते कौन हो?जब आप अपने पेशे को सड़क-चौराहों पर नंगा होकर बेचोगे तो कोई खरीदने के बजाय आपको गालियाँ नहीं देगा तो क्या करेगा?आप आम जनता की भड़ास का शिकार बनने को खुद तैयार हो तो फिर नाराजगी क्यों जता रहे हो?जैसे आपके कर्म होंगे,वैसे ही कर्मों की सजा जनता देगी!हम आपके प्राइम टाइम को एनसियंट टाइम क्यों न समझे?आप धर्म के किसी छोटे से विवाद को राष्ट्रिय मुद्दा क्यों बना देते हो?धर्म का काम धर्मगुरुओं पर छोड़ दो!आप डब्बा-डिबेट में इन पाखंडियों को बैठाकर,देश की जनता को गुमराह करके एक बड़ा अपराध नहीं कर रहे हो तो क्या कर रहे हो? देश की जनता ने सरकार चुनी है जो सामाजिक, राजनैतिक आदि मुद्दों का समाधान ढूंढ लेगी।अगर सरकार असफल होगी तो जनता खुद ढूंढ लेगी!आप बस पत्रकारिता करते रहो।देश की जनता कम पढ़ी लिखी जरूर है लेकिन अक्ल में कहीं कमी नहीं है।आप खोज खोजकर सरकार के कार्यों को जनता के बीच दिखाते रहो। अच्छा होगा या ख़राब इसका निर्णय जनता कर लेगी।लोगों की समस्याओं को उजागार करो,अगर सरकार को लगेगा तो ध्यान दे देगी।यह हमारी खबर का असर दिखाकर खुद को सत्ता की ताकत दिखाने की नाकाम हरकते मत करो। आपकी चमचागिरी व् सत्ता की गुलामी बोलती है।हम सब जानते है
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Popular Posts
-
देश का प्रधानसेवक बोधि वृक्ष की पूजा कर रहा है , खजांची लंदन में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण कर रहा है और मुख्य विपक्षी संकट ग्रस...
-
हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत यहाँ की युवा पीढ़ी है. दुनिया में भारत एक मात्र ऐसा देश हैं जहाँ की सबसे ज्यादा आबादी युवा है जब भी किसी देश क...
-
सोनू दरभंगा बिहार से अपने गाँव के ठेकेदार के साथ दिल्ली आया था । पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था लेकिन उम्र यही 14 वर्ष के करीब थी । बाप की...
-
आज प्रथम विश्वयुद्ध हुए शताब्दी बीत चुकी है इस विश्व युद्ध में पूरे विश्व को कितना संकट झेलना पड़ा इसका अंदाजा आप इस पोस्ट में दिए गए आंक...
-
जी मैं किसान हूँ क्योंकि मेरी व्यथा न हुक्मरानों के वादों में समा पाती है न सत्ता के दलालों की ठेकेदारी का हिस्सा बन पाती है। कभी धर्म के...
-
इंसान सम्मान चाहता है। इंसान प्रशंसा चाहता है। इंसान अपनी ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता है। न जाने कितनी चाहते लिए हुए तड़पता रहता है! जब उनक...
-
बादलों की अठखेलियों के चलते वातावरण में हल्की सिहरन है। काली चाय बनाने के बाद तुमको खत लिखने बैठा हूँ।बार-बार मन रोमांटिक होना चाह रहा है...
-
लोकतंत्र जैसी व्यवस्था की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि जहाँ लागू की जा रही है वहां की जनता कितनी जागरूक है! अगर जनता पांच साल में एक...
-
नौजवानो को इस विचारधारा को समझना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी देश में नौजवान देश के विकास की धुरी होते है। उनकी समझ, लगन, विचार ही राष्ट्र ब...
-
कर्ज में डूबा किसान यह सोचता है कि शायद फसल अच्छी आएगी तो कर्ज चुका दूंगा। बच्चों को पढ़ाने के लिए कुछ हाथ में आ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें