देश कैसे बनता है!


कोई भी देश वहां के नागरिकों की बदौलत बनता है। देश की विश्व मे पहचान कैसी होगी,इज्जत कितनी होगी,ताकत कितनी होगी वो देश के नागरिकों का व्यवहार तय करता है।
देश रोज सुबह एलीट क्लास के उठने से पहले सड़को पर सफाई का झाड़ू फेरने वाले नागरिकों से बनता है।
देश कारखानों में जनता की बुनियादी जरूरतों वाली वस्तुओं को बनाने में लगे मजदूरों से बनता है।
देश सर्दी-गर्मी,रात-दिन,घाटे-नफे की बिना परवाह किये पेट भरने के लिए खुद को खपाने वाले किसानों से बनता है।
देश सरहद पर चौबीसों घंटे रखवाली करने वाले जवानों से बनता है।
देश सरकारी स्कूलों में ईमानदारी से वैज्ञानिक शिक्षा देने वाले शिक्षकों से बनता है।
देश कोई छोटे बच्चे की मिट्टी से खेलते हुए तैयार चित्रकारी का नमूना नहीं होता है।
देश राजाओं-महाराजाओं की विरासत को ढोने का हथियार नहीं होता है।
देश चंद व्यापारियों द्वारा समर्थित नेताओं के बाप की जागीर नहीं होता है।
देश गुंडों-मवालियों की धौंस सत्ता,मीडिया व सिस्टम के पर्दे पर दिखाने का पर्दा मात्र नहीं होता है।
एक देश झूठे इतिहास,झूठे नफरती भविष्य के सपनो को दरकिनार करके वर्तमान के मुद्दों पर सत्ता से सवाल करने वाले नागरिकों की बदौलत मजबूत होता है।
याद रखिये!कोई जातीय प्रवृत्ति के नेता हो,धार्मिक प्रवृत्ति के नेता हो,राष्ट्रभक्त प्रवृति के नेता हो सब देश के नागरिकों के दिमाग की चाबी चुराने के महाचोर बदमाश है।
जाति, धर्म,राष्ट्रवाद के नाम पर किसी नेता के भक्त हो तो अपनी भावी पीढ़ी के भविष्य की बर्बादी की बेजोड़ कथा लिख रहे हो।
देश अंधभक्तों से नहीं!देश राजनीतिक भक्तों से नहीं!देश संविधान भक्तों से!देश तार्किक व विवेकशील भक्तों से मजबूत होगा।
सत्ता से सवाल करना देशद्रोह नहीं राष्ट्रधर्म है।कलम द्वारा सत्ता की आलोचना करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान है।
अंधभक्तों की परवाह न करे एक जिंदा नागरिक होने का अपना कर्तव्य जरूर निभाये।
मानता हूँ जगह कम है मगर मैंने 72सीट वाले इंडियन रेल के जनरल कोच में 300 से ज्यादा लोगों के साथ सफर किया है।
इस देश मे स्पेस बन जाता है,इस देश मे बोलने वालों को महत्व मिल जाता है,इस देश मे सच लिखने वालों को कद्र मिलती है मगर टीवी बंद करके हमारे साथ आइए!
आईना है तो सच है!हम आईना दिखाते है फ़िल्म नहीं!हम आपकी जरूरतों पर फोकस करते है न कि दूसरों की जरूरतों के लिए आपका उपयोग इसीलिए जुड़ते जाइये।
https://sunilmoga.blogspot.com/


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts